फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   At PGI, X-ray films are being provided directly on mobile phones, and even written reports are not being issued.

Rohtak News: पीजीआई में फोन में ही दे रहे एक्स-रे फिल्म, लिखित रिपोर्ट भी नहीं दे रहे

Tue, 17 Mar 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
At PGI, X-ray films are being provided directly on mobile phones, and even written reports are not being issued.
25-पीजीआई में मरीज की एक्स-रे फिल्म का फोन में ​खींची गई फोटो। संवाद
रोहतक। पीजीआई के आपातकालीन विभाग में उपचार चाहते हैं तो आपके पास कैमरे वाला फोन होना चाहिए। इसके बिना आपको एक्स-रे फिल्म नहीं मिलेगी। ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर में एक्स-रे फिल्म डॉक्टर ऑनलाइन देख सकते हैं लेकिन आपातकालीन विभाग को इससे जोड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

इससे मरीजों के उपचार में देरी हो रही है। एक्स-रे की कोई लिखित रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी विभाग में पहुंची तो कई मरीज कैमरे वाला फोन होने के कारण एक्स-रे फिल्म न मिलने से परेशान मिले। उन्होंने टीम को अपना दर्द बताया।
विज्ञापन

---------
केस-1
विभाग में एक्स-रे कराने पहुंचीं मंजू ने बताया कि कई दिनों से उनके हाथ-पांव में सूजन की समस्या आ रही है इसलिए यहां इलाज के लिए आई हूं। तीन नंबर कमरे में बैठे डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक्स-रे लिख दिया। फिर विभाग में ही एक्स-रे कराने पहुंची। वहां एक्स-रे कर 15 मिनट बाद आने को कहा। जब दोबारा गई तो वहां स्टाफ ने एक्स-रे फिल्म की फोटो फोन में खींचने को कहा लेकिन मेरे पास फोन ही नहीं था। फिर बाहर आकर दूसरों से फोटो खींचने को कहा। आधे घंटे बाद एक व्यक्ति ने फोन में एक्स-रे का फोटो खींचकर डॉक्टर को साथ चलकर दिखाया। फोन के बिना लिखित रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
केस-2
विभाग में सांस की समस्या वाले ब्लाॅक में इलाज के लिए पहुंचे रोहित ने बताया कि बलगम में खून आने पर इलाज के लिए पहुंचा हूं। डॉक्टर ने एक्स-रे लिखकर दे दिया। एक्स-रे होने के 15 मिनट बाद आने को कहा। जब 15 मिनट बाद गए तो उन्होंने फोन में एक्स-रे फिल्म की फोटो खींचने को कह दिया। मेरे पास कैमरे वाला फोन न होता तो एक्स-रे फिल्म ही नहीं मिल पाती। फोन में डॉक्टर फिल्म को देखकर दिक्कत का अंदाजा लगा रहे हैं। कोई लिखित रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है।
-----
पर्याप्त एक्स-रे फिल्म न होने कारण बनाई ऑनलाइन व्यवस्था
एक चिकित्सक ने बताया कि एक साल पहले एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई जिसमें टेक्नीशियन एक्स-रे फिल्म को ऑनलाइन अपलोड कर देगा। फिर हर चिकित्सक यूएचआईडी डालकर उसे देख सकता है। ओपीडी व ट्राॅमा सेंटर में यह व्यवस्था चल रही है। आपातकालीन विभाग को फिलहाल इससे जोड़ा नहीं गया है। यहां डॉक्टरों के पास एक्स-रे रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं पहुंच पाती है। अलग से रिपोर्ट भी तैयार नहीं की जाती।

----
वर्जन
एक्स-रे के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बना रखी है। चिकित्सकों को ऑनलाइन रिपोर्ट देखनी होती है। अगर किसी मरीज को परेशानी आ रही है तो उसका पता लगाया जाएगा। - डॉ. उमेश यादव, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed