{"_id":"68531dc246c1b432ee0b1e9e","slug":"asthma-patients-are-getting-breathless-seeing-the-price-of-medicines-rohtak-news-c-17-roh1020-674407-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दवाओं के दाम देख उखड़ रहीं दमा रोगियों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दवाओं के दाम देख उखड़ रहीं दमा रोगियों की सांसें
Thu, 19 Jun 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
18सीटीके18...अंशु। संवाद
रोहतक। कहते हैं दवाओं को देखते ही कई बार मर्ज ठीक होने लगते हैं। लेकिन, यहां तो दवाओं के दाम पर नजर पड़ते ही दमा रोगियों का दम फूलने लगता है। ऐसा हो भी क्यों नहीं, बीते दो महीने में सांस रोगों की दवाएं 30 से 80 फीसदी तक महंगी जो हो गई हैं। दाम बढ़ने से इलाज का बोझ भी बढ़ गया है।
दवा व्यापारी बताते हैं कि हृदय रोगियों की दवाएं भी दो महीने के अंदर करीब 15 प्रतिशत तक महंगी हुई हैं। यही नहीं, सर्दी-जुकाम और बुखार की सामान्य दवाओं के दाम तो 30 से 40 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। शुगर की दवा भी 15 से 20 प्रतिशत महंगी हो चुकी है।
दवाओं के रेट बढ़ जाने से मरीजों के इलाज का खर्च भी बढ़ गया है। लोग बताते हैं कि कई आम दवाएं नागरिक अस्पतालों में नहीं मिल रहीं। इस कारण उन्हें बाहर से ही खरीदना मजबूरी है। उस पर यह महंगाई उनके दर्द को और बढ़ाने वाली ही सिद्ध हो रही है। संवाद
विज्ञापन
बोले व्यापारी
शुगर, बुखार, जुकाम, खांसी की दवाओं के दाम दो महीने के अंदर काफी ज्यादा बढ़े हैं। ऐसी दवाएं मरीजों को रोजाना लेनी होती हैं। निश्चित ही इसने मरीजों का खर्च बढ़ाया है।
- महेंद्र सिंह चावल, प्रधान, दवा एसोसिएशन।
दवा कंपनियों ने आम दवाओं के दाम में औसतन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इन दवाओं की खपत ज्यादा है। लेकिन, महंगाई की मार के कारण बिक्री पर भी इनका असर दिख रहा है।
- हरिओम, दवा व्यापारी।
-- -- -- -
दर्द दे रहीं दवाएं...
पापा के लिए शुगर की दवा लेने आया था। यह दवा करीब 20 प्रतिशत महंगी मिली है। इससे दवाओं का हर महीने का खर्च करीब 600 रुपये बढ़ गया है।
- अंशु, गढ़ी बोहर।
बुखार होने पर एक निजी अस्पताल में दिखाया था। डॉक्टर का पर्चा लेकर लेने गया तो मालूम हुआ कि पैरासिटामॉल के भी दाम बढ़ गए हैं। यह जेब पर डाका ही है।
- संजीत, सांघी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दो महीने में आया दाम में अंतर
दवा दाम पहले अब (रुपये में)
गौ रोलेक्स : पेट रोग 112 120
एन फ्लोक्स : दस्त 98 125
चेस्ट एंड कोल्ड : सर्दी-जुकाम 50 65
सिनारेस्ट : सर्दी-जुकाम 95 120
डोलो पैरासिटामॉल आईवी : बुखार 250 350
लेमिनी लेप्रो आईवी : किडनी रोग 650 750
बेटनीसॉल : मुंह के छाले व सांस रोग 10 20
टिकाबिड : हृदय रोग 300 325
ग्लाइकोमेट जीपी 2 : शुगर 152 179