फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asked for water for four days in BSB, got approval for two days

Rohtak News: बीएसबी में चार दिन के लिए मांगा पानी, दो दिन की मिली मंजूरी

Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Asked for water for four days in BSB, got approval for two days
22सीटीके11 बीएसबी नहर ने चलता पानी। संवाद
रोहतक। पेयजल किल्लत से राहत के लिए सिंचाई विभाग ने मुख्यालय से अतिरिक्त पानी मांगा है। पानी की कटौती के कारण पूरी क्षमता से नहरों में पानी नहीं मिला। सिंचाई विभाग ने बीएसबी नहर में 4 दिन के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पानी मांगा था। इसके लिए अब मुख्यालय ने 2 दिन और बीएसबी में जलापूर्ति बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से नहरी पानी कम मात्रा में मिला है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल अनुसार फिलहाल बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में आठ दिन से पानी चल रहा है, लेकिन नहर में 1300 क्यूसेक के बजाय 350 से 550 क्यूसेक तक पानी मिल रहा है। वीरवार को बीएसबी में 900 क्यूसेक तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी भाखड़ा से नहीं, पश्चिमी यमुना नहर से बीएसबी में पानी मिल रहा है। प्रस्ताव भेजने के बाद अब मुख्यालय ने 2 दिन और 23 और 24 मई को जलापूर्ति बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। पानी मिलने की सूरत में शहर के तालाब लगभग भर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहरबंदी के शेड्यूल में अभी बदलाव की सूचना मुख्यालय से नहीं दी गई है, हालांकि, जेएलएन नहर में पानी बीएसबी में बंद होने के बाद ही आएगा। हालांकि, बीते दो दिन से मुख्यालय और स्थानीय अधिकारियों में तालमेल की कमी है। इस कारण अधिकारी नहरी जलापूर्ति की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
मुनक हेड से मिलता है रोहतक आदि क्षेत्र के लिए पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करनाल के मुनक हेड से रोहतक, भिवानी, तोशाम व हांसी, हिसार, जींद क्षेत्र के लिए पानी दिया जाता है। इसके बाद आगे चलकर सोनीपत के खुबडू हेड से रोहतक सहित दक्षिण हरियाणा व दिल्ली के लिए पानी की पूर्ति की जाती है। इसमें भिवानी-तोशाम के लिए खुबडू हेड के लिए अलग से जलापूर्ति का शेड्यूल है। इन दोनों हेड से शेड्यूल अनुसार सप्लाई किया जा रहा है।
--------------
जलघर-1 में करीब 10 दिन का पानी उपलब्ध

मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 में करीब 70 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई भूदेव ने बताया कि जलघर-1 में करीब 10 दिन का पानी उपलब्ध है। इसके तहत आने वाली 80 कॉलोनियों को एक समय पानी मिल रहा है। यह फिलहाल इसी तरह जारी रहेगी।
झज्जर रोड स्थित जलघर-2, जेएलएन स्थित जलघर-3 व देव कॉलोनी जलघर-4 के तहत कॉलोनियों में दोनों समय पेयजल सप्लाई की जा रही। नहरबंदी के बाद भी लोगों को दोनों समय पानी मिलता रहेगा।
जन स्वास्थ्य विभाग की मांग पर सिंचाई विभाग ने मायना हेड पर शटर डाउन कर करीब 300 क्यूसेक पानी जेएलएन नहर में भी स्टोर किया है। इसे नहरबंदी के बाद जलघरों से अगले आठ दिन तक शहर में सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

नहरी पानी की कटौती के कारण बीएसबी नहर में बीते कई दिनों से बेहद कम पानी चला है। इसके लिए हमने मुख्यालय को चार दिन और पानी देने का प्रस्ताव भेजा था। अब मुख्यालय ने दो दिन और बीएसबी में जलापूर्ति बढ़ाई है।
- अरुण मुंजाल, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed