फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asked for details from the department to merge primary schools

Rohtak News: प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने के लिए विभाग से ब्योरा मांगा

Tue, 11 Jul 2023 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jul 2023 03:23 AM IST
विज्ञापन
Asked for details from the department to merge primary schools
रोहतक। सरकार की ओर से प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत जिले में राजकीय प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत लड़के व लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। इसके तहत शिक्षा विभाग ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्राथमिक स्कूलों को ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर जिले के लड़के व लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों का डाटा मांगा गया है। इसमें जिले के 211 प्राथमिक स्कूलों में से सामान्य परिसर में स्थित स्कूल, लड़के व लड़कियों के स्कूलों की दूरी, स्कूलों का कोड, विद्यार्थियों की संख्या आदि की जानकारी मांगी गई है। पिछले वर्ष जिले में कक्षा छह से आठ के 17 स्कूल व नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के 63 स्कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है उन्हें मर्ज कर दिया गया था। एक बार फिर सरकार की ओर से सह शिक्षा नीति लागू करते हुए प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसमें उन स्कूूलों को शामिल किया जाएगा। इनकी दूरी 100 मीटर से अधिक व एक किलोमीटर से कम है। शिक्षा विभाग के अनुसार रिकॉर्ड मिलने के बाद योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed