फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASJ Raj Gupta appointed as Sessions Judge and Piyush Gakkhar as Civil Judge

Rohtak News: एएसजे राज गुप्ता सेशन जज और पीयूष गक्खड़ बने सिविल जज

Wed, 29 Oct 2025 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
ASJ Raj Gupta appointed as Sessions Judge and Piyush Gakkhar as Civil Judge
31...जिला बार एसोसिएशन के हॉल में मंगलवार को हुए विशेष कार्यक्रम में सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन,
रोहतक। जिला अदालत की अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता पदोन्नत होकर जिला अदालत पलवल में सेशन जज बन गई हैं।मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से जज राज गुप्ता व सिविल जज पीयूष गक्खड़ को विदाई दी गई। साथ ही लेबर कोर्ट के नए जज एडीजे विवेक यादव का बार की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन ने की। जिला अदालत में पॉक्सो एक्ट की स्पेशल कोर्ट बनाई गई है। महिला जज राज गुप्ता कोर्ट की स्पेशल जज थीं जबकि पीयूष गक्खड़ 2007 से 2010 तक सिविल जज रहे। इसके बाद 15 साल उन्हाेंने रोहतक कोर्ट में वकालत की। अब दोबारा 19 सितंबर 2025 को पलवल कोर्ट में सिविल जज के तौर पर कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पीयूष गक्खड़ ने जिला बार से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान में सदस्य डॉक्टर विजेंद्र अहलावत, बार प्रधान दीपक हुड्डा, महासचिव राजकरण पंघाल, उप प्रधान अजय ओहल्यान, संयुक्त सचिव डिंपल अरोड़ा व पुस्तकालय प्रभारी अनिल ने न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वकील आजाद अत्री, जगदीश राठी, दीपक चहल, सुरेंद्र सिंह लौरा, प्रवीण गुलिया, संदीप कुमार, अनिल शर्मा, विनोद कौशिक, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सैनी, पुनीत पूनिया, सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed