फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arena Massacre: Two illegal pistols and recovered from Sukhwinder's room, accused of six murders

अखाड़ा हत्याकांडः छह हत्याओं के आरोपी सुखविंदर के कमरे से दो अवैध पिस्तौल और बरामद

Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Arena Massacre: Two illegal pistols and recovered from Sukhwinder's room, accused of six murders
जाट कॉलेज अखाडे में हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
रोहतक। जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में आरोपी सुखविंदर का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने आरोपी केेे पांच दिनों के लिए रिमांड अवधि और बढ़ा दी। चार दिनों के रिमांड के दौरान पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड फेंकने वाली लोकेशन का पता लगाया। शामली के मनोज से हथियार खरीदा था उसे गिरफ्तार किया गया। जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही पुलिस ने सुखविंदर के कमरे से दो अवैध पिस्तौल और बरामद की हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 12 फरवरी को सुखविंदर ने जाट कॉलेज के अखाड़े में सात लोगों को गोली मारी थी जिसमें छह की हत्या हो गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुखविंदर को चार दिन के रिमांड पर लेकर निशानदेही कराके वारदात के साक्ष्य एकत्र कर रही थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके कमरे से दो देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी अभी और कुछ लोगों की हत्या करने की फिराक में था। चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह भी वह पिस्तौल भी यूपी के ही जानकार से लेकर आया था। यह देशी पिस्तौल उन लोगों की हत्याएं करने की लिए रखी हुई थीं, जो उसकी ब्लैक लिस्ट में शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को सुखविंदर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर कोर्ट ने इसके आदेश जारी कर दिए। अब पुलिस वारदात की रात सुखविंदर कहां रुका था, इसका पता लगाने के लिए उससे निशानदेही कराएगी। वारदात में मदद करने वाले एंगल से जांच होगी। इसके अलावा दोबारा यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वारदात की असली वजह महिला खिलाड़ी द्वारा शिकायत के बाद अखाड़े से निकाल देना ही है या कुछ और भी कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed