{"_id":"647a5a8b8af67df9770ddad7","slug":"apprentice-student-climbed-on-the-line-without-equipment-got-electrocuted-rohtak-news-c-17-roh1018-168195-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अप्रेंटिस कर रहा छात्र बिना उपकरण लाइन पर चढ़ाया, करंट लगने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अप्रेंटिस कर रहा छात्र बिना उपकरण लाइन पर चढ़ाया, करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रोहतक। बलियाना मोड़ पर 11 हजार केवी की लाइन ठीक कर रहा किलोई का छात्र 23 वर्षीय सुमित करंट लगने से झुलस गया। एक सप्ताह बाद उसे अब होश आया है। उसका आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों ने गैर हाजिरी दिखाने का डर दिखाकर उसे छुट्टी के दिन बुलाया। बिना उपकरण लाइन पर चढ़ा दिया। इसके चलते उसे करंट लगा है। पुलिस ने बिजली निगम के जेई, लाइनमैन, मीटर रीडर व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किलोई गांव निवासी सुमित ने बताया कि वह आईटीआई की पढ़ाई के बाद बिजली निगम में एक साल की अप्रेंटिस कर रहा है। 27 मई को उसके साथी अंकुश का फोन आया। बोला, लाइनमैन प्रमोद का फोन आया है। दोनों ड्यूटी पर आ जाओ। उन्होंने कहा कि छुट्टी है, नहीं आएंगे। लाइनमैन बोला, आपको आना पड़ेगा, नहीं तो जेई राणा को बोलकर कालेज में लिखकर भिजवा दूंगा कि तुम काम में रुचि नहीं ले रहे हो। हाजिरी कम कर देंगे और नंबर भी कम देंगे। डर के चलते दोनों भालौठ बिजली केंद्र में चले गए। वहां से बलियाना मोड़ पर बंद पड़ी पाइप फैक्टरी के पीछे से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन ठीक करने के लिए कहा गया। उसने लाइन बंद करके सुरक्षा उपकरण देने की मांग की। इस पर आरोपी बोले, कुछ नहीं होता, ऐसे की काम कीजिए। वह बिना दस्ताने लाइन ठीक करने लगा, जबकि अंकुश पास में खड़ा हो गया। इसी बीच आरोपियों ने लाइन चालू कर दी, जिससे उसे करंट लग गया। झटके के साथ उसे दूर फेंक दिया गया। उसके बाद अब होश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तालमेल की कमी के चलते हादसा हुआ है, जिसकी रिपोर्ट मांगी गई है। युवक की हालत खतरे से बाहर है। केस दर्ज होने की सूचना नहीं है।
प्रियांक, एसडीओ भालौठ सब ब्रांच, बिजली निगम