{"_id":"65bffa52aab8908c4803270b","slug":"apply-up-to-15-days-to-get-nano-urea-sprayed-rohtak-news-c-17-roh1020-352077-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 तक करें आवेदन
Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान 15 फरवरी तक नैनो यूरिया का स्प्रे करवाने के लिए आवेदन कर सकते है। यह यूरिया 100 रुपये में मिलेगा और जिले में चार हजार एकड़ भूमि पर स्प्रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा https://fasal.haryana.gov.in/ पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही https://agriharyana.gov.in/nanofertilizer पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया प्रदान करेगी। किसानों की 4 हजार एकड़ भूमि पर स्प्रे का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत किसानों को नैनो यूरिया की बोतल केवल 100 रुपये में प्रदान की जाएगी तथा शेष खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। रसायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता में गिरावट आती है। फसलों व सब्जियों में रासायनिक उर्वरकों का अधिक प्रभाव आता है। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं।
यह सरकार की किसानों के लिए बेहतरीन योजना है। इसमें किसानों से बहुत कम राशि लेकर इसका लाभ दिया जा रहा है। नैनो यूरिया स्प्रे नाइट्रोजन ऑक्साइड तथा अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर में उर्वरता बढ़ाने में योगदान करते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी कम होता है।