{"_id":"62913c8af5c74559454f79fb","slug":"another-accused-arrested-in-oil-theft-case-rohtakcity-news-rtk6479352109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चोरी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। एचपीसीएल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी को शुक्रवार को सांपला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पानीपत निवासी सेठनपाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। सांपला थाना पुलिस अभी मुख्य आरोपियों की जांच में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि तेल चोरी के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी दिनेश राठी और सुनील फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार को गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान पानीपत निवासी सेठनपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी कमीशन लेकर चोरी किए गए तेल को बाजार में बिकवाने का काम करता था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह है पूरा मामला -
7 मई को गिझी-समचाना गांव के बीच खेतों में एचपीसीएल कंपनी की तेल पाइपलाइन में छेद कर तेल निकालने का मामला सामने आया। पाइप लाइन की सिक्योरिटी कंपनी को अलार्म बजने पर घटना के बारे में पता चला तो सांपला पुलिस स्टेशन में 8 मई को तेल चोरी होने की शिकायत दी। 16 मई को एसपी उदय सिंह मीना ने गिरोह के बारे में खुलासा किया। वारदात में शामिल नरेंद्र निवासी आसौधा, प्रमोद निवासी कुलताना और जयकंवार निवासी दहकौरा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में काला निवासी लाठ और दीपक वासी मुडलाना, मोहित निवासी घिलौड व एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।