{"_id":"66ce5a28631ce5140d073ab4","slug":"anm-students-failed-in-the-state-jaihind-rohtak-news-c-17-roh1020-492172-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एएनएम छात्राओं को किया फेल : जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एएनएम छात्राओं को किया फेल : जयहिंद
विज्ञापन
रोहतक। जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद के तंबू में मंगलवार को एएनएम (नर्सिंग) की छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। यहां छात्राओं ने परीक्षा में दो से तीन नंबरों से फेल करने का आरोप लगाया। छात्राएं अपनी पेपर की प्रतियां भी साथ लेकर आईं। समस्या के समाधान में लिए कई बार पीजीआई के चक्कर लगा चुकी हैं। वहां से उन्हें यह कहकर भेज दिया जाता है कि इसका कुछ नहीं हो सकता।
छात्राओं ने नवीन जयहिंद से कहा कि उन्हें जानबूझकर पेपर में फेल किया गया है, जबकि कॉपी शिक्षक व प्रिंसिपल खुद देख चुके हैं। उनका कहना है कि ये नंबर गलत काटे गए हैं। इस कारण वे फेल हो गईं। यह उनके भविष्य का सवाल है। नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील करते हुए कहा कि सीएम कहते है कि उनके दरबार खुले हैं। फिर भी बेटियां परेशान हैं। बीमार लोगों का इलाज करने में अहम योगदान देने वाली एएनएम छात्राओं को गलत फेल करना, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्राओं की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, साथ ही एक सितंबर को स्टेडियम के सामने सेक्टर 6 में जनता की अदालत लगाई जाएगी। यहां कोई भी परेशान युवा अपनी समस्या लेकर आ सकता है। हम सबकी लड़ाई लडेंगे।