फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anjavi hoisted the flag of Indian culture and peace message

Rohtak News: अंजवी ने भारतीय संस्कृति और शांति संदेश का परचम फहराया

Mon, 08 Apr 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 08 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anjavi hoisted the flag of Indian culture and peace message
रोहतक। अभिनेत्री अंजवी हुड्डा हरियाणा की पहली अभिनेत्री बन गई हैं जिन्होंने पहले बैंकॉक और फिर कंबोडिया में भारतीय संस्कृति और बौद्ध धर्म के शांति संदेश के प्रचार प्रसार का पताका फहराया है। इस यात्रा को पंचम धाम यात्रा का नाम दिया गया और यह इस यात्रा की सातवीं कड़ीं है। अंजवी इस यात्रा का हिस्सा रहीं। देश से लगभग 50 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे इंद्रेश कुमार इस यात्रा के फाउंडर भी हैं साथ में अनीता धनखड़ और लंदन के बड़े व्यापारी शैलेश हीरानंदानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर अंजवी सहित सभी सदस्य प्राचीन भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंडियन एम्बेसी भी पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हर संस्कृति का मान सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कंबोडिया में स्थित प्राचीन अंगकोर वाट मंदिर के दर्शन भी किए जोकि 1100 वर्ष पुराना ब्रह्म विष्णु महेश का इकलौता सबसे बड़ा विशाल मंदिर है। यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के बीच संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ शांति संधि स्थापित करने और भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed