फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anil Vij said in Rohtak: I am a seven-time MLA, who can take away my seniority; if they want to take away the

रोहतक में अनिल विज बोले: सात बार का विधायक हूं, मेरी वरिष्ठता कौन छीन सकता है; मंत्री पद छीनना चाहे तो ले लें

Sun, 02 Feb 2025 03:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

विज ने एक सवाल पर कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहा, कभी मांग नहीं की और न ही किसी से कहूंगा। सात बार का विधायक हूं, कोई मेरी विधायकी नहीं छीन सकता।

विज्ञापन
Anil Vij said in Rohtak: I am a seven-time MLA, who can take away my seniority; if they want to take away the
हरियाणा के मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि मैं सात बार का विधायक हूं। मेरी वरिष्ठता कोई छीन नहीं सकता। मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी को नहीं बोला, मंत्री पद छीनना चाहे तो ले लें। विधायकी कोई नहीं छीन सकता, क्योंकि जनता ने वोट देकर चुना हूं। विज रविवार को रोहतक एक धार्मिंक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


अनिल विज ने बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर कहा कि हुड्डा को बजट पढ़ना नहीं आ रहा है। सरकार ने हर माह एक लाख रुपये की आय वालों का टैक्स माफ कर दिया। इसका काफी लोगों को फायदा होगा। यमुना की सफाई पर विज बोले, अरविंद केजरीवाल झूठों के सरदार हैं। वे झूठ का खेल खेलना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली की जनता ऐसे लोगों को नहीं चुनेगी, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में रहा। अभी अदालत ने क्लीनचिट नहीं दी, बल्कि जमानत पर बाहर आए हैं। दिल्ली की जनता भाजपा सरकार बनाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार पर विज ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि सरकार सही ढंग से काम करे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विधायकों, मंत्रियों व जनता की सुनें। 10 दिन पहले ही केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने फोन करके मुझे कहा था कि यमुनानगर के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। एक बार फोन कर दीजिए। अब उनकी सुनवाई होने लगी है तो अच्छी बात है। अफसरशाही के हावी होने के सवाल पर विज बोले, सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अंबाला के डीसी के बदलने के सवाल पर विज ने कहा कि, मैंने खुले मंच से कहा था कि चुनाव में अफसरों ने मेरे खिलाफ काम किया है। अब 100 दिन बाद अधिकारियों को बदले या न बदलें, इसका कोई महत्व नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनाने के लिए किसी को नहीं कहा, न कहूंगा

विज ने एक सवाल पर कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहा, कभी मांग नहीं की और न ही किसी से कहूंगा। सात बार का विधायक हूं, कोई मेरी विधायकी नहीं छीन सकता। क्योंकि अंबाला कैंट की जनता ने वोट देकर बनाया हूं। मंत्री पद कोई छीनना चाहे तो छीन ले। मंत्री बनकर कोठी मैंने नहीं ली। केवल एक कार है। अब तो कार्यकर्ताओं ने कह दिया है कि अगर कार छीनी गई तो वे अपने पैसे से खरीद कर दे देंगे।

रोडवेज को नंबर वन बना दूंगा, हर बस में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम 

अनिल विज ने कहा कि रोडवेज को नंबर वन बनाकर रहेंगे। 600 नई बस खरीदी जा रही हैं। ताकि बसों का बेड़ा बढ़ सके। हर बस में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यात्रियों व बस अड्डे के अधिकारियों को पता होगा कि कौन सी बस कहां पर है। साथ ही अंबाला, हिसार, करनाल व पानीपत सहित पांच अड्डों पर टूरिजम विभाग की तरफ से भोजन दिया जाएगा। बाद में पूरी व्यवस्था सभी अड्डों पर बनाई जाएगी। भ्रष्टाचार के सवाल पर मंत्री अनिल विज बोले, पहले अधिकारी बस के चारों तरफ घूम कर बस पास कर देते थे या नहीं करते थे। अब अधिकारियों से बस पासिंग का कार्य छीना जा रहा है। तकनीकी के माध्यम से बस पास की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed