{"_id":"7eb139a24a1836ac6fa5a31aa48b259f","slug":"angry-workers-protest-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से नाराज कर्मचारी सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से नाराज कर्मचारी सड़क पर उतरे
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वकर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी महासंघ ने मांगों के समर्थन में रविवार को शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 22 दिसंबर को हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक होगी। रैली के जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्व कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी महासंघ के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। संघ के जिला प्रधान रमेश लौरा ने कहा कि 13 और 14 नवंबर की शत-प्रतिशत हड़ताल के बावजूद कर्मचारी तालमेल कमेटी से प्रदेश सरकार ने बातचीत करना भी उचित नहीं समझा, जिस कारण प्रदेश के कर्मचारी में बड़ी गुस्सा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस कुंभकर्ण नींद को प्रदेश के कर्मचारी रोहतक में 22 दिसंबर को हल्ला बोल रैली करके तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर की रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने 10 नवंबर को गोहाना रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को सिरे से नकारते हुए कहा कि पंजाब के समान वेतनमान और भत्ते देने व अन्य मांगों पर जोकि सर्वकर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते पर सरकार चुप्पी क्यों साधे हुए है।
इसके बाद कर्मचारी सर्व कर्मचारी महासंघ के नेता जोगेन्द्र बल्हारा और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कमेटी नेता धर्मबीर हुड्डा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों को रामनिवास सैनी, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान रामकुमार शर्मा, हुड्डा के नेता प्रेम धिलौड़िया, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की नेता सुशीला, राजपाल सिक्का, सतबीर मुंडाल, रायसिंह नेहरा, रविन्द्र सैनी, बालकिशन, रमेश हंस, मंगलराम और धर्मवीर हुड्डा ने भी संबोधित किया।
हल्ला बोल रैली में हिस्सा लेगी एसोसिएशन
रोहतक। आईसीडीएस सुपरवाइजर वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सबिता ने की। सबिता ने कहा कि सरकार पर आरोप लगाए कि सुपरवाइजरों की वेतन विसंगतियों को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक दूर नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने एसोसिएशन को मीटिंग के लिए एक माह का समय मांगा था, परंतु अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सबिता ने बताया कि हरियाणा की सभी सुपरवाइजर तालमेल कमेटी के आह्वान पर रोहतक में होने वाली हल्ला बोल रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी।