फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amit Panghal's mother said to the President - You come home, I will feed you millet bread

Rohtak News: राष्ट्रपति से बोलीं अमित पंघाल की मां- आप घर आइये खिलाऊंगी बाजरे की रोटी

Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Amit Panghal's mother said to the President - You come home, I will feed you millet bread
अर्जुन पुरस्कार मिलने के बाद बॉक्सर अमित पंघाल अपने माता-पिता, भाई और कोच के साथ। विज्ञप्ति
आप कभी घर आइए, आपको बाजरे की रोटी खिलाएंगे। देसी पौष्टिक खाने का स्वाद चख कर बताना। यह कहना है बॉक्सर अमित पंघाल की मां उषा का। वे बुधवार को बेटे अमित को अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात में उन्हें घर आने का निमंत्रण दे रही थीं। अवॉर्ड वितरित होने के बाद अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में अमित व अन्य परिजनों ने बेटे को मिले सम्मान की खुशी साझा की।
विज्ञापन

मायना निवासी किसान बिजेंद्र सिंह की पत्नी उषा ने कहा कि मेरे बेटे अमित ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। उसकी मेहनत की बदौलत ही इतना बड़ा सम्मान उसे मिल रहा है। राष्ट्रपति ने उन्हें अपने हाथों से अवॉर्ड दिया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। पिता ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसकी मेहनत को श्रेय दिया। बेटे को अवॉर्ड मिलता देख माता-पिता व बड़ा भाई अजय भावुक हो उठे। चाचा राजनारायण ने कहा कि अमित ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमें उस पर नाज है। बेटे ने पूरे परिवार का नाम व मान देश ही नहीं, दुनिया में भी बढ़ाया है, इसलिए उसे अर्जुन अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन

देर से सही सम्मान मिला, बढ़ेगा मनोबल
बॉक्सर अमित पंघाल ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड खेल क्षेत्र का बड़ा सम्मान है। भले यह देरी से मिला, मगर बड़ा सम्मान मिला है। इससे मनोबल बढ़ेगा। भीम अवॉर्ड के बाद अर्जुन अवॉर्ड मिला है। पहले अर्जुन अवॉर्ड मिलना था। इसके लिए संघर्ष भी किया। कोच अनिल धनखड़ ने भी इसके लिए काफी प्रयास किए। अवॉर्ड मिलने से उन्हें सबसे ज्यादा खुशी हुई है। यह सम्मान आने वाली स्पर्धाओं में जोश बढ़ाने का काम करेगा। मेरा लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाना है। इसके लिए और बड़ी मेहनत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed