{"_id":"644bff7664f735bd6c0ef206","slug":"amar-ujala-pratham-program-will-organiz-in-rohtak-of-haryana-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला प्रथमा: हरियाणा क्वीन का चयन आज, तैयारी पूरी, शुक्रवार को प्रतिभागियों ने की रैंप वॉक के लिए रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला प्रथमा: हरियाणा क्वीन का चयन आज, तैयारी पूरी, शुक्रवार को प्रतिभागियों ने की रैंप वॉक के लिए रिहर्सल
Sat, 29 Apr 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:06 AM IST
सार
रैंप वॉक के लिए 100 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। महिला सशक्कतीरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली प्रदेश की 21 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
रिहर्सल के लिए मौजूद प्रतिभागी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमर उजाला अपने 75वें महोत्सव के तहत 29 अप्रैल को 'प्रथमा' हरियाणा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रैंप वॉक के लिए 100 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। शुक्रवार को प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के लिए रिहर्सल की। इसमें शो निदेशक पूनम बिष्ट ने कोरियाग्राफी करवाई।
विज्ञापन
प्रथमा कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के रोहतक में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यायल के सुश्रुत सभागार में 29 अप्रैल को सायं चार बजे होगा। महिला सशक्कतीरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली प्रदेश की 21 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन में मुख्य सहयोगी एलपीएस बोसार्ड, डीजीवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाबा ज्वेलर्स अधिकृत विक्रेता किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलर्स मुंबई, निखार कैमिकल व कोमल ट्रेडिंग कंपनी रहेंगे। फैशन शो कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि एमडी एलपीएस बोसार्ड राजेश जैन व विशिष्ठ अतिथि पीजीआईएमएस के रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. शमशेर सिंह लोहचब मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर पदमजीत सहरावत अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कमेंटेटर रहेंगे। जज की भूमिका डॉ. रागिनी सिंह, जैसमिन प्रिमलानी, मुस्कान सैनी, पूनम बिष्ट निभाएंगी जबकि मंच संचालन डॉ. ललिता करेंगी।