फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Always be alert to prevent corona infection: DC

कोरोना संक्रमण से बचाव को हमेशा रहें सतर्क : डीसी

Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Always be alert to prevent corona infection: DC
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय टीकाकरण ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का व्यवहार अनियमित रहा है। इसलिए लोग गाइडलाइन का पालन जरूर करें। मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथों को नियमित रूप से साफ करें। कोरोना की पहली व दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने में सभी ने मिलजुल कर काम किया, सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग मिला। ऑक्सीजन सिलिंडरों के मामले में भी सहयोग प्राप्त हुआ। दूसरी लहर में पहली लहर की तुलना में नई चुनौतियां उभरीं। दूसरी लहर में संक्रमण तेज होने के साथ-साथ मृत्यु दर बढ़ी। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई। सरकारी और निजी समेत 13 अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किया गया। ऑडिट करवा कर ऑक्सीजन की मांग का आकलन किया गया। अस्पतालों की निगरानी को कमेटियां गठित की गईं। ऑक्सीजन री-फिलिंग और बॉटलिंग की क्षमता बढ़ाई गई, मकड़ौली में भी बॉटलिंग प्लांट शुरू किया गया। इस तरह री-फिलिंग की क्षमता 140 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed