फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation: Alleging throwing beedi on the car, the youths were beaten up by taking them to the police station.

आरोप : कार पर बीड़ी फेंकने का आरोप लगाकर थाने में ले जाकर युवकों को पीटा

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Alleging throwing beedi on the car, the youths were beaten up by taking them to the police station.
रोहतक। शहर की इंदिरा कालोनी व नंद कालोनी के दो युवकों को सिटी थाने में ले जाकर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है। सोमवार को परिवार के लोग एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, सिटी थाने के कार्यकारी प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। बाकी थाना प्रभारी देशराज बताएं, जो एक दिन के लिए छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

नंद कालोनी निवासी नरेंद्र व इंदिरा कालोन निवासी संदीप ने बताया कि वे रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे घूमने के लिए पुराने बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। जब पुल के पास पहुंचे तो पेट्रोल पंप के सामने पीछे से एक कार आकर रुकी। थोड़ा आगे चलकर चालक ने कार रोक दी। बोला, दोनों ने बीड़ी कार के ऊपर फेंकी है। वह उन्हें सिटी थाने में ले गया, वहां पर पुलिसकर्मियों ने उनका पक्ष जाने बगैर जमकर पीटा। नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को परिवार के लोग एसपी से मिले और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed