फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All the water did not reach the tail of the canals, the water crisis deepened due to the reservoir remaining empty.

Rohtak News: नहरों की टेल तक नहीं पहुंचा पूरा पानी, जलघर खाली रहने से गहराया जलसंकट

Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
All the water did not reach the tail of the canals, the water crisis deepened due to the reservoir remaining empty.
सांपला। भीषण गर्मी में इलाके के लोग पेजयल संकटल से जूझ रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से नहर में पानी कम छोड़ने व पानी चोरी के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण जलघर भी खाली हैं। नतीजतन लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग ने इस बार जलघर के टैंक व पशु तालाब भरने के लिए एक जून को सभी नहरों में पानी छोड़ा। पेयजल टैंक व पशु तालाब भरने के लिए ऐसा किया गया। रविवार को नहर में पानी बंद हो गया। कई गांव में तालाब सूखे पड़े हैं। हाल में गिझी, नया बांस, भैंसरु, पाकस्मा समेत कई गांव के जलघरों के टैंक नहीं भर पाए हैं। अब नहर में अगले महीने पानी छोड़ा जाएगा। तब तक लोगों को पानी के लिए भटकना होगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
जलघरों व पशु तालाबों के लिए पानी छोड़ा गया था। डिमांड से 300 क्यूसिक पानी कम मिला। इस वजह से टेल तक पानी कम पहुंचा। -उदयभान, एसडीओ, सिंचाई विभाग
कई गांव के जलघरों के टैंकों में पूरा पानी नहीं पहुंच पाया। विभाग ने गांव में ट्यूबवेल लगाए हुए हैं। उनसे सप्लाई दी जाएगी। लोगों से अपील की है कि वे पानी व्यर्थ न बहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed