फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Air Marshal Mehtab Singh Deshwal from Baliyana will take

Rohtak News: बलियाणा के एयर मार्शल मेहताब सिंह देशवाल संभालेंगे कमांडिंग-इन-चीफ का पद

Fri, 30 Oct 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Air Marshal Mehtab Singh Deshwal from Baliyana will take
रोहतक। बलियाणा गांव के लाल एयर मार्शल मेहताब सिंह देशवाल को पूर्वी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वे 1 नवंबर 2026 से यह महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन


वार्ड-11 के पार्षद परीक्षित देशवाल ने बताया कि मेहताब सिंह का परिवार गुजरात में रहता है। यह जिले और देश के लिए गर्व का क्षण है कि वे पूर्वी वायु कमान के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा दिवस के अवसर पर, जब प्रदेश अपने गठन की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है, एयर मार्शल मेहताब सिंह देशवाल की यह प्रतिष्ठित नियुक्ति समूचे हरियाणा के लिए गर्व, गौरव और सम्मान का विषय है। विशेष रूप से बलियाणा गांव और रोहतक जिले के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक महत्व रखती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुशल एवं अनुभवी लड़ाकू विमान चालक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले एयर मार्शल देशवाल ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के शीर्ष परिचालन नेतृत्व का दायित्व संभालना उनकी उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक की धरती को पहले भी देश को थलसेना प्रमुख देने का गौरव प्राप्त हो चुका है। अब एयर मार्शल मेहताब सिंह देशवाल की यह उपलब्धि इस क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है। बलियाणा गांव गौरवान्वित है। रोहतक गौरवान्वित है। समूचा हरियाणा आप पर गर्व करता है।


अति विशिष्ट सेवा पदक से हो चुके सम्मानित
परीक्षित देशवाल ने बताया कि एयर मार्शल मेहताब सिंह देशवाल को हाल ही में 29 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1 नवंबर 2007 से 8 नवंबर 2009 तक एसयू-30एमकेआई स्क्वाड्रन की कमान संभाली थी। वे 1997 में भारतीय वायुसेना में एसयू-30के विमानों को शामिल करने वाली कोर टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed