{"_id":"6694582a597d11b31d0d0d74","slug":"ahana-shreya-vyom-and-dhruv-became-state-level-chess-champions-rohtak-news-c-17-roh1020-463250-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अहाना, श्रेया, व्योम व ध्रुव बने राज्यस्तरीय चेस चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अहाना, श्रेया, व्योम व ध्रुव बने राज्यस्तरीय चेस चैंपियन
विज्ञापन
14सीटीके13...रोहतक आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप में भाग ले
रोहतक। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा का रविवार शाम को समापन हो गया। इसमें अंडर-13 व 19 आयुवर्ग में प्रदेशभर के लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। एसआरएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित स्पर्धा में सात राउंड हुए। अहाना, श्रेया, व्योम व ध्रुव अपने-अपने आयुवर्ग में चैंपियन बने। विजेताओं को एसआरएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक निर्मल शर्मा, टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर व हरियाणा चेस एसोसिएशन के सह सचिव राजपाल चौहान व टूर्नामेंट डायरेक्टर उमेद शर्मा ने पुरस्कृत किया। चैंपियनशिप में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर रहा।
शनिवार को चार राउंड होने के बाद रविवार को बचे तीनों राउंड में कांटे के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी सूझबूझ व समझ से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर विजय हासिल की। चैंपियनशिप के सभी राउंड में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित किया गया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर उमेद शर्मा ने कहा कि चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों के दोनों आयु वर्ग में पहले 10-10 विजेता प्रतिभागियों को चुना गया। इनमें प्रथम विजेता राष्ट्रस्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पहले पांच प्रतिभागियों को नकद राशि के अलावा ट्रॉफी व पदक दिया गया। प्रथम प्रतिभागी को चार हजार रुपये, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय को दो हजार, चतुर्थ को 1500 रुपये व पांचवें विजेता को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुमित शर्मा, जिला शतरंज एसोसिएशन के उपप्रधान रिषिराज, सचिव विनय शर्मा, शिवम जांगड़ा, दीपांशु, सूरज, भुवन मेहता, जेपी गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लड़कियों के अंडर-13 आयुवर्ग का परिणाम
सात राउंड के बाद गुरुग्राम की आहना गुलाटी चैंपियनशिप में साढ़े छह अंक लेकर प्रथम रही। फतेहाबाद की अभिलाषा छह अंक लेकर द्वितीय रही। फरीदाबाद की सौम्या तीसरे, गुरुग्राम की काव्या अग्रवाल चौथे, फतेहाबाद की रुवीना रंगा पांचवें, फतेहाबाद की वंशिका छठे, गुरुग्राम की श्रेया पिपलानी सातवें, फतेहाबाद की जीनत आठवें, रिवानी रंगा नौवें व गुरुग्राम की किशा अग्रवाल 10वें स्थान पर रही।
लड़काें के अंडर-13 आयुवर्ग का परिणाम
गुरुग्राम का व्योग साढ़े छह अंक लेकर प्रथम, निमय अग्रवाल छह अंकों के साथ द्वितीय रहा। गुरुग्राम का ही प्रथम नैयर तृतीय, कार्तिक सिकरिवाल चौथे, पानीपत का विराज शर्मा पांचवें, गुरुग्राम का अद्वैत जरियाल छठे, शाहन वोहरा सातवें, सक्षम अरोड़ा आठवें, रुद्रा शक्ति मदान नौवें व सोनीपत का देवर्ष किनरा 10वें स्थान पर रहा।
लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग का परिणाम
गुरुग्राम की श्रेया यादव प्रथम, फरीदाबाद की रिजाक कौर द्वितीय, रोहतक की सिमरन तृतीय, हिसार की सुरभि चौथे, गुरुग्राम की सिया कौशिक पांचवें, फरीदाबाद की काश्वी सभरवाल छठे, गुरुग्राम की यशवी अरोड़ा सातवें, सोनीपत की श्रेया दास आठवें, रोहतक की शोभिता नौवें व पंचकूला की तरुषि शर्मा 10वें स्थान पर रही।
लड़काें के अंडर-19 आयुवर्ग का परिणाम
गुरुग्राम का ध्रुव सिंह बिष्ट प्रथम, अर्शप्रीत सिंह द्वितीय, हिसार का आयुष गर्ग तृतीय, फरीदाबाद का राजवीर सिंह चौथे, फतेहाबाद का फलांश पांचवें, गुरुग्राम का अरहान जैन छठें, निर्णय गर्ग सातवें, सोनीपत का विभान आठवें, गुरुग्राम का संयम नारंग नौवें व तन्मय प्रकाश झा 10वें स्थान पर रहा।