फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agneepath recruitment rally will be held with complete arrangements: Deputy Commissioner

पूरी व्यवस्था के साथ होगी अग्निपथ भर्ती रैली : उपायुक्त

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agneepath recruitment rally will be held with complete arrangements: Deputy Commissioner
रोहतक। 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक अग्निपथ योजना के तहत राजीव गांधी खेल परिसर में सेना की खुली भर्ती का आयोजन होगा। इस भर्ती में जिला रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत के उम्मीदवार भाग लेंगे। भर्ती को लेकर उपायुक्त यशपाल ने जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे और भर्ती के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर नाके भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अग्निपथ भर्ती रैली के दौरान साफ-सफाई की मुख्य जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इसके साथ भर्ती रैली स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी उपलब्ध रहेगी और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर होंगी। इसके अलावा भर्ती रैली के संबंध में जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन की भर्ती की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, महम के एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, नगराधीश मोहित महराणा, डीएसपी डॉ. रविंद्र, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed