फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   agitation of doctors now ends

पीजीआई में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Thu, 24 Dec 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 24 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
agitation of doctors now ends
पीजीआई में सोमवार आधी रात को शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार रात
विज्ञापन
तीन बजे खत्म हो गई। हड़ताली डॉक्टर वीसी डॉ. ओ. पी. कालरा और कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ हुई आधी रात के बाद शुरू हुई आपात बैठक में अपनी समस्या भी नहीं रख पाए। एक के बाद एक सभी मांगों का खंडन कर दिया गया और हड़ताल को बेवजह करार देते हुए काम पर लौटने की चेतावनी दे दी गई।

हड़ताली डॉक्टरों को दो टूक कहा गया कि वे काम पर लौट जाए अन्यथा नियमानुसार होने वाली कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पीजीआई सूत्रों के अनुसार कुलपति डॉ. कालरा सोमवार को चंडीगढ़ गए हुए थे।

 निदेशक की आपात बैठक के बाद भी हल नहीं निकला तो रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल जारी रखते हुए बुधवार सुबह वीसी से मिलने की बात कही। लेकिन वीसी मंगलवार रात को ही संस्थान में पहुंच गए और आरडीए के साथ रात डेढ़ बजे तक बैठक की।

 पीजीआई अधिकारियों पर लगातार दबाव था कि हड़ताल खत्म कराई जाए। बैठक में अधिकारियों ने डॉक्टरों से पूछा कि उनकी हड़ताल करने की वजह क्या है। इस पर संसाधनों की कमी और डॉक्टरों की सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बताया गया। प्रबंधन की ओर से जवाब दिया गया कि वर्षों पुरानी जरूरतों को चुटकी में पूरा नहीं किया जा सकता है।

 जिन युवकों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की, उन्हें पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सभी काम नियमानुसार और समयानुसार होते हैं, इसलिए डॉक्टर बेवजह हड़ताल कर आमजन को क्यों परेशान कर रहे हैं। हड़ताली डॉक्टरों को अधिकारियाें ने दस मिनट का समय दिया और कहा कि वे तय करें कि काम पर लौटेंगे या हड़ताल जारी रखेंगे। यदि हड़ताल जारी रहती है तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।

इस पर डॉक्टरों ने विचार विमर्श कर मौके पर ही हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन दे दिया और तीन बजे तक अपनी सीटों पर जा कर काम संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed