फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agenda passed unanimously to give ownership rights to the tenants of Meham Municipality

Rohtak News: महम नगर पालिका के किरायेदारों को मालिकाना हक देने संबंधी एजेंडा सर्वसम्मति से पास

Fri, 07 Apr 2023 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Agenda passed unanimously to give ownership rights to the tenants of Meham Municipality
महम। नगर पालिका कार्यालय में हाउस की बैठक नपा प्रधान भारती पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नपा सचिव नवीन नांदल ने बताया कि बैठक में साल 2023-24 के बजट पर चर्चा कर मंजूरी दी गई है। इसके अलावा नगरपालिका की 20 साल पुरानी दुकानों को कलेक्टर रेट में किरायेदारों को ही देकर उनको किरायेदार से स्वामी बनाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि महम कस्बे के भिवानी स्टैंड का नामकरण शहीद भगत सिंह चौक रखा जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। वहीं बैठक में कई अन्य एजेंडे पास किए गए। इसमें शहर में 10 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। पांच ट्रैक्टर नए खरीदने के लिए तथा और कर्मचारियों की भर्ती करने पर चर्चा की गई। चौबीसी चबूतरे के पास झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्षद अनिल चावरिया ने बद्री प्रसाद काला कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्यीकरण की मांग की। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य अंतिम चरण में है। सब्जी मंडी में बैठे किरायेदारों को दुकान के आगे बने बरामदे का भी नियमानुसार मालिक बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कागजात मांगे गए हैं। सभी दुकानदारों को नगर पालिका कार्यालय में बुलाकर मार्गदर्शन किया गया है। कार्यक्रम में अकाउंटेंट अशोक, एमई अशोक हुड्डा जेई अनिल कुमार, लेखाकार अशोक कुमार व पार्षद शैंकी गिरधर, बसंतलाल गिरधर, अनिल चावरिया, बजरंग गोयल, मोनू जांगड़ा, रेणु बाल्मीकि, रेणु पुनिया, चंचल चाबा, विनोद गोयल, विकास श्योराण, मोनिका, सुमन शर्मा, सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed