फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Again the temperature crossed 42, people became distressed due to heat.

Rohtak News: फिर पारा 42 पार, तपन से लोग हुए बेहाल

Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Again the temperature crossed 42, people became distressed due to heat.
रोहतक। गर्मी में पारा हाई है। गर्म हवा भीषण गर्मी का अहसास करा रही है। दूसरे दिन भी मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन

यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दोे दिन में यह सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।
मंगलवार को गर्मी उफान पर रही। अप्रैल में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में सुबह से ही गर्मी बनी रही। पारा भी दोपहर से पहले 40 पार पहुंच गया। देर शाम तक गर्मी का अहसास रहा।
विज्ञापन

गर्म हवा ने भीष्ण गर्मी का अहसास कराया। इसके चलते लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर दोपहिया वाहन चलाते नजर आए। गर्म हवा के कारण दिन का ही नहीं, रात का पारा भी बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पिछले दो दिनों में इसमें 6.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रात का तापमान सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात व दिन दोनों का पारा सामान्य से अधिक है। मौसम में अभी यह स्थिति तीन दिन और बनी रहेगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बदलवाई व कहीं-कहीं हवा के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed