फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After the murder of his mother, Ashwani remained hidden among the bushes in Uttam Vihar for two days.

Rohtak News: मां की हत्या के बाद दो दिन उत्तम विहार में ही झाड़ियों के बीच छिपा रहा अश्वनी

Thu, 18 Jan 2024 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
After the murder of his mother, Ashwani remained hidden among the bushes in Uttam Vihar for two days.
रोहतक। थाना अर्बन एस्टेट इलाके की उत्तम विहार काॅलोनी में अपनी मां सुनीता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाला बेटा अश्वनी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की हत्या करने का खुलासा किया है। वह 15 जनवरी की रात अपनी मां की हत्या के बाद कॉलोनी में ही झाड़ियों के बीच छिपा रहा। घर से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में दो दिन तक नशे की हालत में भूखा प्यास रहा। पुलिस इसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इससे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करना है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अश्वनी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापा मारा। जांच में वह कॉलोनी के एक प्लाट में उगी झाड़ियों में छिपा मिला। नशे की हालत में वह दो दिन से भूखा प्यास वहीं पड़ा था। अश्वनी नशे के लिए आए दिन अपनी मां से रुपये मांगता था। इसका वह अक्सर विरोध करती थी। उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए भी कहती। इससे गुस्साए अश्वनी ने अपनी मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन

अनिरुद्ध ने अपनी शिकायत में कहा है कि अश्वनी नशे का आदी है। आए दिन नशा करने के लिए वह मां से रुपये पैसे मांगता था। विरोध करने पर वह मां से रोजाना झगड़ा भी करता था। इसीलिए सोमवार रात उसने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह मां से फोन पर बात करने का प्रयास किया, मगर फोन नहीं उठा। इसलिए अपने पड़ोसी चेतन को घर जाने के लिए कहा। वह घर गया तो मां मृत मिली। इसके बाद अपने पिता के साथ उत्तम विहार आया। यहां मां लहूलुहान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिरुद्ध के बयान पर सुनीता की हत्या के मामले में अश्वनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को उत्तम नगर में एक प्लॉट में उगी झाड़ियों से उसे गिरफ्तार किया गया। इसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
एएसआई पंकज कुमार, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed