फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After a month and a half after the death of the husband, the wife also died

पति की मौत के डेढ़ माह बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
After a month and a half after the death of the husband, the wife also died
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में पति की मौत के डेढ़ माह बाद पत्नी की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला ने जहरीला पदार्थ कैसे निगला यह पता नहीं लगा है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल शव मृतका के मायके वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी दया किशन की बेटी 34 वर्षीय सोनिया की शादी 10 साल पहले बहुअकबरपुर गांव में हुई थी। डेढ़ माह पहले सोनिया के पति की मौत हो गई थी। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ ससुराल में रह रही थी। बुधवार सुबह फोन पर बात हुई थी, तब सब ठीक बता रही थी। बाद में पता चला कि जहरीला पदार्थ खाने के चलते सोनिया को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वे रोहतक पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। माता-पिता की मौत से दो बेटियां बेसहारा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed