फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admission will be done on 612 seats in ITI Matanhel

Rohtak News: आईटीआई मातनहेल में 612 सीटों पर होंगे दाखिले

Thu, 06 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 612 seats in ITI Matanhel
मातनहेल में ​स्थित आईटीआई
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में विभिन्न प्रकार की 19 ट्रेडों में 612 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानाचार्य अनिल दलाल ने बताया दाखिला की प्रक्रिया 7 से 21 जून तक ऑनलाइन होगी। दाखिला लेने वाले छात्र और छात्राओं संस्थान में आकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकते है और दाखिला संंबंधित कोई भी जानकारी संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान तीन सहायता कक्ष स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

संस्थान ने अपने स्तर पर हर प्रकार कि तैयारी कर ली है, जिससे दाखिले लेते समय और बाद में किसी प्रकार कि कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि दाखिला इच्छुक छात्र और छात्राओं दाखिला संबंधित दस्तावेज तैयार कर लें। विभाग ने भी आईटीआई में दाखिले लेने को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के लिए आदेश दे दिया गया है। दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण प्रत्र, बैंक खाते की कॉपी होना अनिवार्य है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय विद्यार्थी अपना ट्रेड का चयन कर सकते हैं। आईटीआई में दाखिला लेने पर सरकार छात्र और छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं प्रकार जैसे लड़कियों को एक हजार रुपये टूलकिट, फ्री बस पास प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन




ट्रेड व सीटों का विवरण

सीट सीटें
कोपा एनसीवीटी-48

कोपा एससीवीटी-24

ड्राफ्ट्समैन सिविल-24

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल- 20

ड्रेस मेकिंग-20

इलेक्ट्रीशियन- 40

फिटर दोहरी-40

एचएसआई एससीवीटी-24

उपकरण मैकेनिक दोहरी-24

मशीनिस्ट-40

मैकेनिक मोटर वाहन- 48

एमसीईए-24

मैकेनिक डीजल-48

प्लंबर-24

रेडियोलॉजी-20

एसएसए हिंदी-24

टर्नर-20

वेल्डर- 40
वेल्डर एससीएसपी- 20
वायरमैन-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed