{"_id":"66eb16c810f3731458066263","slug":"admission-in-professional-courses-of-mdu-till-27th-rohtak-news-c-17-roh1020-507213-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के व्यवसायी कोर्सों में प्रवेश 27 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के व्यवसायी कोर्सों में प्रवेश 27 तक
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सत्र 2024-25 में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीटेक-दूसरे वर्ष व एमटेक प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर तक होगा।
यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बीटेक-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व मेकेनिकल इंजीनियरिंग दूसरे वर्ष तथा एमटेक-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड पावर सिस्टेम्स प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एडमिशन एचटीईएस/एआईसीटीई/एमडीयू की गाइडलाइन के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से या यूआईईटी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
एमडीयू में स्पर्धाएं 24 से
रोहतक। एमडीयू के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज (सीडीसी) व चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 28 सितंबर तक इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीएस इंचार्ज डाॅ. प्रतिमा ने बताया कि इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस के तहत पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, साइन लैंग्वेज वर्कशाप व राष्ट्रीय सेमिनार गतिविधियां होंगी। 24 सितंबर को सीडीएस में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता होगी। आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में 25 से 27 सितंबर तक साइन लैंग्वेज वर्कशॉप होगी। 28 सितंबर को आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में बिल्डिंग एन इंक्लूसिव एंड रेजिलिएंट सोसायटी: द रोल ऑफ साइन लैंग्वेज विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।