फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ADGP suicide case: Naib Tehsildar on leave, no registry done

एडीजीपी सुसाइड केस : नायब तहसीलदार रहे अवकाश पर, नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

Tue, 14 Oct 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
ADGP suicide case: Naib Tehsildar on leave, no registry done
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एडीजीपी सुसाइड केस को लेकर हरियाणा रेवेन्यू एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को रोहतक तहसील के नायब तहसीलदार दीपक कुमार अवकाश रहे। इसके चलते तहसील में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। उधर, वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सचिन गुप्ता से मिला और मांग पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
प्रदेश स्तर हरियाणा रेवेन्यू एसोसिएशन की तरफ से एडीजीपी पूरण के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए एक दिन की सामूहिक छुट्टी लेने का आह्वान किया गया था। एसोसिएशन में राजस्व विभाग के डीआरओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सदस्य होते हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ने आह्वान किया था कि सदस्य अपनी मर्जी से सोमवार का अवकाश ले सकते हैं। वह छुट्टी पर थे, इस कारण रोहतक तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। रोज 60 के करीब रजिस्ट्री होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से मिले वकील, निष्पक्ष जांच की मांग
एडवोकेट अशोक कादियान व मंजीत यादव सहित अन्य वकील डीसी सचिन गुप्ता से मिले और मांग पत्र सौंपा। मांग की है कि एडीजीपी पूरण कुमार के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सुसाइड नोट में जितने भी नाम हैं, सबकी गहराई से जांच हो। इसके बाद कार्रवाई की जाए। किसी को बलि का बकरा न बनाया जाए। सरकार आनन-फानन में कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed