{"_id":"69dfdab393a697e4be00680d","slug":"actor-randeep-hooda-was-seen-in-a-desi-style-wearing-a-kurta-pyjama-and-a-parna-on-his-head-rohtak-news-c-17-roh1020-840575-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: देसी अंदाज में दिखे अभिनेता रणदीप हुड्डा, कुर्ता-पाजामा पहन सिर पर डाला परना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: देसी अंदाज में दिखे अभिनेता रणदीप हुड्डा, कुर्ता-पाजामा पहन सिर पर डाला परना
विज्ञापन
रोहतक की सांपला मंडी में पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों की लगी लाइन।
सांपला (रोहतक)। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा देसी अंदाज में दिखाई दिए। गेहुंआ रंग का कुर्ता, सफेद पाजामा और सिर पर सफेद परना (गमछा) डाले हुए थे। वह किसान के लुक में दिखाई दे रहे थे। मंगलवार को सांपला अनाज मंडी पहुंचे थे।
मंडी में पहले तो लोग उन्हें ठीक से पहचान नहीं पाए। जब उनके साथ सुरक्षा गार्ड व एक व्यक्ति धूप से बचाने के लिए छाता लेकर चल रहे थे, तब लोगों को पता चला कि वह तो रणदीप हुड्डा हैं। उन्होंने सांपला मंडी में दो-तीन लोगों से बात भी की।
रोहतक के जसिया गांव के रहने वाले रणदीप हुड्डा लाल रंग 2 फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने सांपला समेत कई अनाज मंडियों में फिल्म के अलग-अलग सीन शूट किए। इसके बाद वे यहां से निकल गए। अब उनका सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
रणदीप की पत्नी लिन ने पिछले माह 10 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने पर रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की थी। जिले के जसिया गांव में रणदीप का जन्म हुआ था। पिता डाॅ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन और मां आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं।