{"_id":"65cd24812543c8b7900a6f54","slug":"accused-of-stealing-from-municipality-caught-rohtak-news-c-17-roh1020-360164-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर पालिका से चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर पालिका से चोरी करने का आरोपी काबू
Thu, 15 Feb 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
महम। पुलिस ने नगर पालिका से सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। प्रभारी थाना महम निरीक्षक विद्यानंद ने बताया कि नगरपालिका सचिव नवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 21 नवंबर को नगरपालिका महम की गाड़ी की बैटरी, पार्क में प्रयोग होने वाले फव्वारे व लोहे का सामान चोरी हुआ मिला। वारदात में शामिल रहे आरोपी नवीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ 2016 में लूट व अन्य धाराओं के तहत थाना महम में मामला दर्ज है। आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

ऊना बस स्टैंड में आरीओ कार्यलय व स्वास्थ्य विभाग की और से लगाएं गए नेत्र जांच शिविर में लोगों
विज्ञापन