{"_id":"66661e102ffec89faf0b2505","slug":"accused-of-murdering-girlfriend-arrested-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107843-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जाखोदा गांव में घर से बुलाकर प्रेमिका की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।
थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चक्रपाल निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि वह दो साल से अपने परिवार के साथ गांव जाखौदा बहादुरगढ़ में रहता है। उसने अपनी लड़की की शादी 5 वर्ष पहले विमलेश निवासी बाफर खेड़ा, जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के साथ की थी। उसकी लड़की का पति शराब पीता था, जिसके कारण उनका आपस में मनमुटाव चल रहा था। इसके कारण वह एक वर्ष से हमारे साथ ही रहती थी। करीब आठ महीने पहले हमारे पड़ोस के लड़के सौरव निवासी बहादुर नगर उत्तर प्रदेश के साथ हमें बिना बताए चली गई, जो एक महीने पहले वापस आ गई। उसने बताया कि सौरव उसके साथ मारपीट करता है। 7 मई 2024 को सौरव उसकी लड़की को बात करने के लिए बुलाकर लेकर गया था। इसके बाद मेरे बेटे ने शिवानी को फोन किया तो फोन सौरव ने उठाया और उसने कहा कि मैंने तेरी बहन को खत्म कर दिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी लड़की को बहुत खोजा पर वह नहीं मिली। बाद में जाखौदा रेलवे फाटक आसौदा रोड के पास खेतों में शिवानी का शव मिला। थाना आसौदा में हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाने में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरव निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। अब महिला वापस अपने पति के पास जाना चाहती थी, जिस रंजिश को मन में रखते हुए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया गया। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।