{"_id":"61f834832c00ba715d03a49a","slug":"accused-of-firing-arrested-in-sainipura-section-of-deadly-attack-added-rohtak-news-rtk6371459182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनीपुरा में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले की धारा जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनीपुरा में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले की धारा जोड़ी
विज्ञापन
रोहतक। सैनीपुरा में तीन दिन पहले दिल्ली की महिला शिक्षिका के मकान पर कब्जे के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जहां आरोपी इशांत सैनी को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं शिकायतकर्ता ने दोबारा शिकायत दी है। आरोप है कि आरोपी ने फायर करके उस पर जानलेवा हमला भी किया है। पुलिस ने केस में जानलेवा हमले की धारा जोड़ी है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को सैनीपुरा निवासी प्रमोद ने शिकायत दी थी कि उसके ताऊ की बेटी हेमलता दिल्ली में रहती है। उसका सैनीपुरा में पुश्तैनी मकान है। हेमलता के मकान को लेकर प्रमोद की इशांत के साथ कहासुनी हो गई थी। अगले दिन जब प्रमोद व उसकी पत्नी घर के बाहर खड़े थे, तभी आरोपी ने फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रविवार की रात को आरोपी इशांत को अवैध हथियार सहित दबोच लिया था। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया।
वर्जन
आरोपी इशांत के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा भी जोड़ी गई है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया है। आरोपी से हथियार पहले ही बरामद हो गया था।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी थाना