फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of duping teacher of Rs 3.64 lakh arrested

Rohtak News: अध्यापक से 3.64 लाख रुपये ठगने के आरोपी काबू

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping teacher of Rs 3.64 lakh arrested
रोहतक। पुलिस की साइबर थाना टीम ने पॉलिसी की ईएमआई के नाम पर जेबीटी अध्यापक से 3.64 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को 48 घंटे में हल करने का दावा कर रही पुलिस ने गिरोह में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण ने कहा कि तीन जनवरी को हैफेड सुखपुरा चौक निवासी जेबीटी अध्यापक सुमन ने एक शिकायत थाना साइबर क्राइम में दी। इसके आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि उसने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी ली हुई है और पॉलिसी विड्रा कराने के नाम पर उससे 3 लाख 64 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

साइबर थाना की टीम ने जांच करते हुए पांच जनवरी 2023 को निरीक्षक धनवीर के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान बिहार के जिला वैशाली गांव मुकुदपुर निवासी आरोपी अवधेश, बिहार के जिला छपरा आमी चौहानी पट्टी हाल दिल्ली के उत्तर नगर निवासी धर्मेंद्र, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फनगर गांव जोला हाल नई दिल्ली शाहदरा कबीर नगर निवासी दीपक, उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर लालूखेड़ी हाल नई दिल्ली शाहदरा मानसरोवर पार्क निवासी समीर उर्फ परविंद्र उर्फ मिंटा, शाहदरा भोलेनाथ नगर निवासी योगेश को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से वारदात में प्रयोग 6 मोबाइल, 6 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने गूगल पर भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का फर्जी टोल फ्री नंबर डाला हुआ था। गूगल सर्च पर टोल फ्री नंबर डायल करने पर आरोपियों के पास कॉल जाती है। सुमन की पॉलिसी की ईएमआई जमा नहीं हो रही थी। इस कारण उसने ऑनलाइन नंबर सर्च कर उस पर कॉल की थी। आरोपियों ने सुमन को पॉलिसी में रुपयों का घाटा बताकर ज्यादा रुपयों का झांसा दिया और पॉलिसी विड्रॉ करने के नाम पर 3 लाख 64 हजार 611 रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed