{"_id":"644c29cd8e519e484d05ebd4","slug":"accused-of-duping-327-lakh-on-the-pretext-of-selling-x-ray-film-arrested-from-ajmer-rohtak-news-c-17-roh1019-136745-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक्सरे फिल्म बेचने का झांसा देकर 3.27 लाख ठगी का आरोपी अजमेर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक्सरे फिल्म बेचने का झांसा देकर 3.27 लाख ठगी का आरोपी अजमेर से गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। साइबर क्राइम ब्रांच ने 80-एक्सरे फिल्म बेचने का झांसा देकर विशाल नगर के मेडिकल उपकरण कारोबारी से 3.27 लाख की ठगी करने के आरोपी कमल किशोर को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र का रहने वाला है।
साइबर क्राइम थाने के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि फरवरी 2023 में विशाल नगर निवासी जगबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल उपकरण की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। उसका बेटा राकेश भी कारोबार में सहयोगी है। उसकी फर्म को 10 अक्तूबर 2022 को दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से 80 पैकेट एक्स-रे फिल्म का ऑर्डर मिला। 14 अक्तूबर को राकेश ने साइट पर जयपुर की एक फर्म का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो कमल किशोर नाम के व्यक्ति से बात हुई। युवक द्वारा दिए गए खाते में राकेश ने 80 पैकेट एक्स-रे खरीदने के लिए एडवांस में एक लाख रुपये जमा करवा दिए। 21 अक्तूबर को जगबीर की फर्म के नाम 2 लाख 27 हजार 40 रुपये का फिल्म भेजा। साथ ही कमल किशोर ने राकेश को माल की फोटो दिखाई और कहा कि वह सीधा माल राव तुलाराम अस्पताल दिल्ली में भेज देगा। इसके बाद राकेश ने पेमेंट कर दी। काफी समय बाद भी जब माल दिल्ली के अस्पताल में नहीं पहुंचा तो राकेश ने कमल किशोर से बात की। आरोपी ने गलत पता होने की बात कहकर फोन ऑफ कर लिया। साइबर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल किशोर को अजमेर से काबू किया है।