फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of cheating of Rs 2 lakh 2600 by posing as bank officer arrested

बैंक अधिकारी बनकर 2 लाख 2600 रुपये की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 2 lakh 2600 by posing as bank officer arrested
बैंक अधिकारी बनकर पंचवटी कालोनी के युवक के खाते से एक साल पहले 2 लाख 2600 रुपये की नकदी निकालने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में विक्की उर्फ मोनू निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत हाल किराएदार रोहिणी दिल्ली तथा संदीप निवासी सुलतानपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचवटी कालोनी निवासी मुकेश ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि दिसंबर 2021 में उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले युवक ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। इसके बाद झांसा देकर खाते से दो बार में 2 लाख 2600 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विक्की व संदीप को काबू किया है। साथ ही पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed