{"_id":"6467dc567c0a0247a5022937","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-filling-refrigerator-installment-arrested-rohtak-news-c-17-roh1018-157868-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फ्रिज की किस्त भरने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फ्रिज की किस्त भरने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने फ्रिज की किस्त भरने के नाम पर 86 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी करने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 14 मई झारखंड से काबू किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर हासिल किया गया। शुक्रवार को रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
डीएसपी यशपाल सिंह ने बताया कि गांव भालौठ निवासी जयबीर की शिकायत के आधार पर जांच में सामने आया कि जयबीर ने 26 नवंबर को फ्रिज की किस्त भरने के लिए ऑनलाइन टोल फ्री नंबर सर्च कर कॉल किया। जयबीर को कॉल पर बताया कि उसकी फ्रिज की जो भी किस्त बाकी है वह समाप्त कर रहा है। वह पेटीएम ओपन कर अपनी बैलेंस इन्क्वारी में जाकर उसे ओपन करे और एड मैसेज पर क्लिक कर अपने मोबाइल की पहले पांच नंबर डाले। साथ ही अपना यूपीआई नंबर डाले। परंतु जयबीर ने ऐसा कुछ नहीं किया और उसके खाते से 86 हजार 77 रुपये कट गए।
जांच के दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए 14 मई को आरोपी नियाज अंसारी पुत्र असान मियां निवासी रघुनाथपुरा जिला देवघर को झारखंड से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना शिवाजी कॉलोनी के एक अभियोग में भी ईस्ट मेदनापुर, पश्चिम बंगाल में दबिश दी गई। जहां से काफी मात्रा में बैंक पासबुक, चेक बुक, डेबिट कार्ड, मोबाइल व सिम बरामद हुए हैं। इसमे आरोपी के खिलाफ अहम सबूत हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आईएमटी थाना साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी सतीश द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 4 लाख 90 हजार रुपये पीड़ितों को वापिस दिला चुके हैं।