{"_id":"671e52f0c651cfb4020880cf","slug":"accused-of-breaking-car-glass-and-stealing-money-rohtak-news-c-17-roh1020-533812-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गाड़ी के शीशे तोड़ने और रुपये चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गाड़ी के शीशे तोड़ने और रुपये चुराने का आरोप
Mon, 28 Oct 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
महम।
अज्ञात लोगों ने भैणी महाराजपुर से गुजर रही एक कार के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। इसकी शिकायत कार के मालिक ने पुलिस को दी है तथा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस में दी शिकायत में रोहतक के हुडा सेक्टर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को शाम साढ़े नौ बजे वह हिसार से रोहतक आ रहा था। उसने भैणी महाराजपुर गांव में पानी पीने के लिए ज्यों ही गाड़ी रोक खिड़की खोली एक युवक भागता हुआ आया। बताया कि उसके पीछे उसे पीटने के लिए काफी लोगों की भीड़ पीछे लगी हुई थी। वह लोग लाठियां लिए हुए थे, इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। युवक पिटाई से बचने के लिए उसकी गाड़ी में चढ़ गया। वह कुछ समझ पाता तब तक उन लोगों ने उसकी गाड़ी पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। आरोप है कि हमलावर उसकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।