फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused Abhishek reached the High Court, demanding early completion of the hearing

Rohtak News: हाईकोर्ट पहुंचा आरोपी अभिषेक, जल्द सुनवाई पूरी करने की मांग

Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Accused Abhishek reached the High Court, demanding early completion of the hearing
रोहतक।
विज्ञापन

विजय नगर हत्याकांड का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप अभिषेक उर्फ मोनू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके केस की जल्द सुनवाई की मांग की है।
हाईकोर्ट ने मामले को लेकर सरकारी पक्ष से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। उधर, मामले को लेकर बुधवार को एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इसमें दो मोबाइल कंपनियों के नोडल अधिकारी पेश हुए।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने मांगी मोबाइल लोकेशन, नोडल अधिकारी नहीं लेकर आए पूरा रिकाॅर्ड
बुधवार को एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में विजय नगर हत्याकांड को लेकर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने मोबाइल कंपनियों के नोडल अधिकारी रोहित व हुसैन से प्रॉपर्टी डीलर मृतक बबलू, आरोपी अभिषेक व मामले में शिकायतकर्ता की मोबाइल लोकेशन व एप का रिकॉर्ड मांगा। दोनों अधिकारी पूरा रिकाॅर्ड नहीं दे सके। नोडल अधिकारियों ने कहा कि डाटा रिजर्व करने के लिए पुलिस ने नहीं कहा था। बचाव पक्ष ने कहा कि एएसजे गगनगीत कौर की अदालत में डाटा रिजर्व रखने के लिए बचाव पक्ष ने अर्जी दी थी। कोर्ट ने आदेश भी दिए थे। अब मामले की अगली सुनवाई छह जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अगस्त 2021 में पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ मोनू (20) को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी जेल में है। फिलहाल केस में गवाही की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed