फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident

दोस्त को बचाने डिस्ट्रीब्यूटरी में कूदे युवक की डूबने से मौत

Mon, 16 Sep 2019 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
accident
गोहाना। गांव माहरा के पास से गुजर रही रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी में एक युवक पैर फिसले से गिर गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटरी में छलांग लगा दी। पैर फिसलने से गिरे युवक को बचा लिया गया, लेकिन उसे बचाने कूदे दोस्तों में एक की डूबने से मौत हो गई। शहर में विष्णु नगर निवासी नीरज (28) अपने चार दोस्तों के साथ गांव माहरा के समीप से गुजर रही रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी की तरफ घूमने गया था। नीरज के दोस्त विपिन का पैर फिसल गया और वह डिस्ट्रीब्यूटरी में गिर गया। विपिन को बचाने के लिए नीरज व एक दोस्त ने पानी में छलांग लगा दी। विपिन को बचा लिया गया, लेकिन नीरज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर भैंसवान चौकी के इंचार्ज चांद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नीरज को डिस्ट्रीब्यूटरी से निकाला गया और उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नीरज के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed