फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident in Rohtak Baba Mastnath University, Two sanitation workers died due to gas formation in sewerage line

रोहतक बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में हादसा: सीवरेज लाइन में गैस बनने से दो सफाई कर्मियों की मौत

Wed, 22 Nov 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Nov 2023 02:12 PM IST
सार

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के अंदर सीवरेज लाइन का ढक्कन उठाकर विशाल चैंबर में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस के अंदर से बेहोश होकर गिर गया। जब सुरेश बाहर से ही उसे देखने लगा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया। वह भी बेहोश होकर चैंबर में गिर गया।

विज्ञापन
Accident in Rohtak Baba Mastnath University, Two sanitation workers died due to gas formation in sewerage line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक मस्तनाथ विश्वविद्यालय की सीवरेज लाइन में गैस बनने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके तो दूसरा यूपी के फैजाबाद का रहने वाला है। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से दिल्ली रोड पर मस्तनाथ विवि के सामने मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जा रही है। मंगलवार शाम को श्रमिक जब सफाई का काम कर रहे थे, तब मस्तनाथ विवि की एक सीवरेज लाइन के अंदर से पानी मुख्य लाइन में आ रहा था। दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी 20 वर्षीय विशाल व फैजाबाद निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार विवि के अंदर गए और मिट्टी का कट्टा भरकर पानी को रोकने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के अंदर सीवरेज लाइन का ढक्कन उठाकर विशाल चैंबर में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस के अंदर से बेहोश होकर गिर गया। जब सुरेश बाहर से ही उसे देखने लगा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया। वह भी बेहोश होकर चैंबर में गिर गया। दूसरे श्रमिकों को जब पता चला तो वे दौड़कर गए और मामले की सूचना ठेकेदार को दी। इसके बाद सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चैंबर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। साथ में मृतकों के परिजनों को सूचना दी। बुधवार दोपहर तक परिजन रोहतक नहीं पहुंचे थे। उनके आने के बाद ही बयान दर्ज कर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed