फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aaradhya Sharma of Madhya Pradesh won gold medal in Muay Thai Championship

Rohtak News: मुए थाई चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता

Thu, 12 Jun 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya Sharma of Madhya Pradesh won gold medal in Muay Thai Championship
11सीटीके26...एमडीयू के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नेशनल मुए थाई चैंपियन​शिप में एक दूसरे को पंच म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। 40 किग्रा में मध्य प्रदेश की आराध्या शर्मा ने स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की अन्वी ने रजत व दिल्ली की श्रीया सिंह ने कांस्य पदक जीता।
24 किग्रा में पंजाब के अक्षदीप ने स्वर्ण व महाराष्ट्र के श्रेयायोग ने रजत पदक जीता। 25 किग्रा में पंजाब के ईशान ग्रोवर स्वर्ण, तमिलनाडु के एमडी मुहम्मद ने रजत व असम के उपमन्नू कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर-26 किग्रा में मध्यप्रदेश की शानवी तिवारी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की आरिफा ने रजत व गोवा की सुनैना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-20 में तमिलनाडु के मदन ने स्वर्ण व महाराष्ट्र के रुद्रराज भोसले ने रजत पदक जीता। पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीडिया को-ऑर्डिनेटर रहे राजकुमार कपूर ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मुकाबले शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि खेल केवल लाभकारी नहीं, बल्कि हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, खेल ही है, जो हमें भावनात्मक मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के जरिए बच्चे सीखते हैं, सोचते हैं, रचते हैं और जुड़ते हैं। इस अवसर पर श्रीराम चौधरी महासचिव मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया, सुदेश कुमार, सोमबीर सचिव मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डॉ. प्रोमिला सुहाग, ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, ममता प्रिंसिपल, सज्जन कवर राजपूत अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हरियाणा व राजकुमार सैनी सचिव वुशू संघ हरियाणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed