{"_id":"68fbe1aedd19862f3a08fe3f","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-254-lakh-on-the-pretext-of-installing-a-tower-rohtak-news-c-17-roh1019-749953-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टॉवर लगाने का झांसा देकर युवक से 2.54 लाख रुपये ठगे, मैसेज भेजकर पहले जाल में फंसाया, फिर फर्जी पत्र भेजकर झांसे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टॉवर लगाने का झांसा देकर युवक से 2.54 लाख रुपये ठगे, मैसेज भेजकर पहले जाल में फंसाया, फिर फर्जी पत्र भेजकर झांसे में लिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी के शुभम को टॉवर लगाने का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने 2.54 लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में शुभम ने बताया कि उसने 17 सितंबर को टॉवर लगवाने के लिए गूगल पर सर्च किया था। उसे जीटीएल नाम की कंपनी मिली। उसने कंपनी के नाम आवेदन फाॅर्म भर दिया। अगले दिन उसके पास एक नंबर से कॉल आई। खुद को कंपनी का टॉवर कर्मचारी बताया। आवेदन के साथ पैन व आधार कार्ड, प्रॉपर्टी के कागजात मांगे। इसके बाद किसी ने किसी बहाने से पांच बार में 2,54,400 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उससे 1700 रुपये और मांगे गए तो उसे पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।