फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a youth goes on tour for showing real face of haryana

हरियाणवी स्वभाव का असल चेहरा दिखाने साइकिल यात्रा पर निकला सचिन

Fri, 08 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 08 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
a youth goes on tour for showing real face of haryana
हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने और यहां के लोगों के स्वभाव
विज्ञापन
का वास्तविकता चेहरा देशवासियों को दिखाने के लिए हिसार का युवक भ्रमण पर निकला है। यह जज्बाती युवक साइकिल से 500 दिन में 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगा। वह देश के सभी राज्यों की राजधानी तक जाएगा।

 इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर रुककर सद्भाव का संदेश देगा। यात्रा का आखिरी पड़ाव मुंबई में होगा, जहां फिल्मी और राजनीति जगत की हस्तियां भी जुटेंगी।

हिसार के मिर्जापुर खेड़ी (कानी खेड़ी) गांव से सद्भाव का संदेश देने निकले मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के एम.फिल. स्कॉलर सचिन ने बुधवार रात निंदाना तिगरी में अपने संबंधियों के पास ठहराव किया। इस दौरान सचिन ने बताया कि देश में हरियाणा के लोगों के प्रति कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुईं हैं।

इन्हीं भ्रांतियों के प्रति लोगों का मंतव्य बदलने एवं शांति सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा शुरू की गई है। उनका लक्ष्य 500 दिन में 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करना है। बढ़ते कारवां में देशभर के सैकड़ों साइकिल यात्री शामिल होंगे। ये कारवां देश के सभी राज्यों की राजधानी में जाएगा।

 इसके साथ ही सभी प्रमुख शहरों का भी भ्रमण करेगा। अपने दायित्व को पूरा करने के उद्देश्य के साथ यात्रा का समापन मुंबई में होगा। समापन समारोह में बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। रात्रि प्रवास के बाद सचिन को निंदाना तिगरी पंचायत की नव निर्वाचित सरपंच सरोज कटारिया ने रवाना किया। पारिवारिक सदस्यों ने भी उसकी हौसलाअफजाई की।

इस अवसर पर श्रद्धानंद कटारिया, रामफल सिंह, जयदेव नेहरा, उमेद सिंह, दलवीर सिंह, वजीर सिंह, कर्मवीर सिंह, बीरमति देवी, भोंबल, विनोद कुमार और मिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed