फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man from Chandi village was duped of 50,000 rupees.

Rohtak News: चांदी गांव के युवक से 50 हजार की ठगी

Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
A young man from Chandi village was duped of 50,000 rupees.
रोहतक। सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल चांदी गांव के युवक को झांसा देकर साइबर ठग ने 50 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में चांदी गांव निवासी अजीत ने बताया कि 14 दिसंबर को वह निजी अस्पताल में दाखिल थे। उसी समय एक अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले ने कहा कि वह आपके गांव से राजेश बोल रहा है। आपके खाते में 11,50,09 रुपये डाल रहा हूं। उसने पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेज दिया। बोला-आपके खाते में गलती से ज्यादा पैसे आ गए। आरोपी ने उससे अलग-अलग खाते में 70 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद 20 हजार रुपये वापस कर दिए। बाद में पता चला कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया। इस तरह 50 हजार रुपये हड़प लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed