{"_id":"6920daf9855449b4ad012476","slug":"a-young-man-from-bhaini-chandrapal-stole-10-bikes-using-a-master-key-rohtak-news-c-17-roh1019-766011-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मास्टर चाबी बनाकर भैणी चंद्रपाल के युवक ने चुराईं 10 बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मास्टर चाबी बनाकर भैणी चंद्रपाल के युवक ने चुराईं 10 बाइक
विज्ञापन
50...रोहतक में लाखनमाजरा पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइकों के साथ भैणी चंद्रपाल निवासी अनिल उर
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। लाखनमाजरा पुलिस ने महम खंड के गांव भैणी चंद्रपाल के युवक अनिल उर्फ प्रदेशी को चोरी की 10 बाइक के साथ काबू किया है। आरोपी ने मास्टर चाबी बनाकर एक बाइक महम के सरकारी अस्पताल तो बाकी 9 बाइक हिसार, भिवानी, सोनीपत, झज्जर व महेंद्रगढ़ से चुराई हैं।
थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर बैंसी गांव से लाखनमाजरा की तरफ आ रहा है। नाका लगाकर वाहनों की जांच की तो बिना नंबर प्लेट लगाए बाइक पर आए युवक को पूछताछ के लिए रोका।
आरोपी अनिल ने बताया कि उसने यह बाइक महम के सरकारी अस्पताल से एक माह पहले चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी ने नौ और वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई 10 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
यहां से चुराईं बाइक
आरोपी ने बवानी खेड़ा के बस स्टैंड, हांसी के काली देवी अस्पताल, भिवानी के घंटाघर, जींद के जुलाना, सोनीपत के गोहाना स्थित बरोदा रोड, झज्जर के भगत सिंह चौक, महम के सरकारी अस्पताल, गोहाना के बरोदा चौक, महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल से बाइक चुराई हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ट्रकों पर नौकरी करता था। अब उसने बाइक चोरी का काम करना शुरू कर दिया। वह सरकारी अस्पताल की पार्किंग के आसपास जाता है। जैसे ही बाइक सवार अस्पताल में जाता वह मास्टर चाबी लगाकर बाइक लेकर भाग जाता।