फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A state-level animal show will be held in Kurukshetra from February 6th to 8th: Deputy Commissioner

6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में होगी राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी : उपायुक्त

Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A state-level animal show will be held in Kurukshetra from February 6th to 8th: Deputy Commissioner
रोहतक। कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक सरकार की ओर से राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश से उत्तम नस्लों का पशुधन इकट्ठा होगा। जिले के पशुपालक पशु प्रदर्शन का भ्रमण करें। इसके लिए निशुल्क यात्रा व ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि पशु प्रदर्शनी के लिए 6 से 8 फरवरी तक प्रतिदिन 10 निशुल्क बसें चलाई जाएंगी। विभाग के लिए इन बसों में पशुपालकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मेले में अपना पशु ले जाने वाले पशुपालकों को विभाग की तरफ से आने-जाने का शुल्क दिया जाएगा और पशुओं के चारे व पानी की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में प्रदेश भर से लगभग 1500 पशुओं के आने की संभावना है। इसका उद्देश्य पशुपालकों को न सिर्फ उत्कृष्ट नस्ल के पशुधन से रूबरू करवाना है बल्कि आधुनिक पशु तकनीकों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि जिले से लगभग 90 पशुओं का इस मेले में भाग लेने का अनुमान है। पशु प्रदर्शनी में कुल 53 कैटेगरी के पशुओं को शामिल किया जाएगा। इनमें गाय, भैंस से लेकर भेड़, बकरी, घोड़ा, ऊंट सभी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed