{"_id":"696292601d6e57ab2c0f7a60","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-bus-and-caught-fire-a-financier-from-jind-died-and-three-others-were-injured-rohtak-news-c-17-roh1019-791845-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बस से टकराई तेज रफ्तार कार में लगी आग, जींद के फाइनेंसर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बस से टकराई तेज रफ्तार कार में लगी आग, जींद के फाइनेंसर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
06...रोहतक सोनीपत रोड पर पाकस्मा मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : सोशल मी
- फोटो : नारखी क्षेत्र में डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
रोहतक। सोनीपत रोड पर पाकस्मा मोड़ के नजदीक शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे रोहतक की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने रोडवेज बस में सीधी टक्कर मार दी। इससे कार में भी आग लग गई। सिर में गंभीर चोट लगने से जींद निवासी हिमांशु (23) की मौके ही मौत हो गई। आईएमटी थाना पुलिस ने बस चालक अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जींद जिले के गांव लिजवाना कलां निवासी सुभाष ने बताया कि उनके भाई जयबीर पानीपत की ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के तौर पर नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा हिमांशु फाइनेंसर के तौर पर काम करता था। उनसे बड़ी बेटी घर पर ही रहती है जो अविवाहित है।
शनिवार को हिमांशु कार लेकर रोहतक से खरखौदा निजी कार्य से जा रहे थे। पाकस्मा मोड़ पर सोनीपत डिपो की बस खड़ी थी जहां चालक सवारियां उतार व चढ़ा रहा था। आरोप है कि चालक ने इंडीकेटर तक नहीं जला रखा था। हिमांशु की तेज रफ्तार कार बस से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे जोर का धमाका हुआ तो बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक-परिचालक ने बस में रखे दो कैंपर से कार में लगी आग बुझाई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस परिचालक निदान देशवाल सवारियों की मदद से घायल कार चालक को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- --
तेज गति से ब्रेकर से कूदकर आई कार : परिचालक
पीजीआई में हिमांशु को लेकर आए बस परिचालक निदान देशवाल ने बताया कि वे सोनीपत से सुबह बस लेकर हिसार के लिए चले थे। वाया रोहतक होते हुए महम, मुढ़ाल व हांसी होते हुए जाना था। पाकस्मा मोड़ पर एक महिला सवारी ने बस रुकवा ली। बस सड़क के किनारे खड़ी थी। महिला सवारी जैसे ही चढ़ने लगी तो रोहतक की तरफ से तेज गति से आई कार ब्रेकर से कूदकर सीधी बस से जा टकराई। हादसे में बस चालक के पैर व दो महिला सवारियों को भी चोटें आईं। एक महिला यात्री का होंठ कट गया जबकि दूसरी के माथे पर चोट आई। हालांकि, उनको पीजीआई में दाखिल नहीं कराया गया। परिचालक ने बताया कि इसमें बस चालक की कोई गलती नहीं है।
-- -- -- -
देर शाम रोहतक पहुंचे मुंबई से पिता, चालक के खिलाफ एफआईआर
सुभाष ने बताया कि उनका भाई जयबीर ट्रक में माल लेकर पानीपत से मुंबई गए हुए थे। जब उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह मुंबई में ही थे। हवाई जहाज से शाम तक रोहतक पहुंचे। पुलिस ने ताऊ के बयान पर सोनीपत के जुआं माहरा गांव वासी बस चालक अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव गमगीन माहौल में जींद के लिजवाना कलां ले जाया गया। हिमांशु जींद के अलावा गुरुग्राम में तीन साल से फाइनेंस का काम करता था।
-- -- -- -- -
एक माह पहले बने थे ब्रेकर, पहले भी हो चुके हैं हादसे
पाकस्मा मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। इस कारण प्रशासन ने एक माह पहले ही यहां दो ब्रेकर बनवाए हैं। इससे पहले बाइक सवार ब्रेकर से गिरकर घायल हो चुका है। 2022 में मस्तनाथ नगर निवासी सुनील कुमार की कार मोड़ पर पेड़ से टकरा गई थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी।
वर्जन
कार चालक के ताऊ के बयान पर बस चालक अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी

06...रोहतक सोनीपत रोड पर पाकस्मा मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : सोशल मी- फोटो : नारखी क्षेत्र में डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद