{"_id":"69dfe8f51f54324f4705a7ca","slug":"a-school-bus-going-to-pick-up-children-hit-a-corporation-vehicle-from-behind-rohtak-news-c-17-roh1019-840697-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस ने निगम की गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस ने निगम की गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर
विज्ञापन
33-रोहतक स्थित वीटी प्लॉट चौक के पास स्कूल बस व नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी के बीच हुई ट
रोहतक। शहर के वीटा प्लांट चौक के पास बुधवार सुबह आठ बजे विद्यार्थियों को लेने जा रही आईबी स्कूल की बस ने निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निगम की गाड़ी के चालक लोकेंद्र व सहायक सौरभ घायल हो गए। बस चालक मौके से भाग गया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस थाने में शिकायत नहीं दी गई है।
सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी वीटा गोल चक्कर से राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ जा रही थी। पीछे से आईबी स्कूल की बस आ रही थी। सफाई कर्मचारी दिनेश ने पुलिस को बताया कि बस ने पीछे से निगम की गाड़ी को टक्कर मार दी।
इससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। स्कूल बस सड़क किनारे उतर गई। घायल निगम के चालक व सहायक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।