{"_id":"6922286c7fc06694970eb6ed","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-1200-am-in-a-furniture-showroom-and-warehouse-and-it-was-brought-under-control-within-10-hours-rohtak-news-c-17-roh1019-766379-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फर्नीचर शोरूम व गोदाम में रात 12 बजे लगी भीषण आग, 10 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फर्नीचर शोरूम व गोदाम में रात 12 बजे लगी भीषण आग, 10 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
झज्जर रोड पर फर्नीचर गोदाम में लगी आग का दृश्य। स्रोत : सेाशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के झज्जर रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे फर्नीचर शोरूम व गोदाम में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग रूप लेती चली गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 44 फेरे लगाकर शनिवार सुबह 10 बजे तक आग पर काबू पाया।
शिवाजी कॉलोनी निवासी नवीन सचदेवा ने बताया कि उनका परिवार 1994 से फर्नीचर का कारोबार कर रहा है। झज्जर रोड पर घनीपुरा मोड़ के पास शोरूम व गोदाम है। प्लाई के अलावा कीमती लकड़ी के दरवाजे, चौखट के अलावा घरों में मॉड्यूलर किचन बनाने काम भी शुरू कर दिया था। इसके लिए 12 नई मशीनें लेकर आए थे।
वह शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद घर चले गए। रात 12 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचा तो आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 10 बजे तक सात गाड़ियों ने 44 फेरे लगाए, तब जाकर आग बुझ सकी। नवीन सचदेवा ने बताया कि करीब चार करोड़ के नुकसान का अनुमान है। उसकी तो जिंदगी भर की कमाई चली गई। शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- --
सुलगती रही आग, साथ लगतीं दुकानें व मकान भी कराए खाली
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह तक गोदाम में आग सुलगती रही। साथ लगती दुकानें व मकानों को खाली करवा दिया था। सुबह तक आग सुलगती रही। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आशंका है कि रात को शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
महम और सांपला से भी मंगवानी पड़ीं गाड़ियां
दमकल विभाग के पास सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय में दो गाड़ी हैं जबकि तीन गाड़ी सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में खड़ी रहती हैं। एक-एक गाड़ी महम व सांपला से भी मंगवाई गईं।
-- -- -- --
सात गाड़ियों ने 44 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। फर्नीचर ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में ज्यादा समय लगा। मैं खुद सुबह 6 बजे तक मौके पर रहा। पड़ोसियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं लग सका है।
- हरिकेश नेहरा, सहायक अग्निशमन अधिकारी